फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल से सभी कोर्सों की फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी, इस सत्र से लागू

Wed, 22 Jan 2020 09:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (इक्डोल) में जनवरी 2020 की बुधवार से शुरू की गई आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही हर कोर्स की फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी की है। इससे अब इक्डोल से पढ़ाई करने के लिए छात्रों को अतिरिक्त फीस अदा करनी होगी। हर साल इक्डोल से करीब 10 हजार विद्यार्थी कोर्स करते हैं।

विज्ञापन


 विवि इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने माना कि चार से पांच सौ रुपये फीस प्रति कोर्स बढ़ाई गई है। हालांकि यह अभी भी पड़ोसी राज्यों से कम है। फीस बढ़ाने के लिए विवि प्रशासन ने अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने इक्डोल के बढ़े खर्चों का तर्क देते हुए दस फीसदी तक फीस बढ़ाने की अनुशंसा की थी।

जिसे कुलपति से मंजूरी के बाद इसी सत्र से लागू कर दिया गया है। तर्क दिया जा रहा है कि कमेटी ने पड़ोसी राज्यों के विश्वविद्यालयों के फीस स्ट्रक्चर का तुलनात्मक अध्ययन किया, जिसमें इक्डोल की फीस कम पाई गई, वहीं पिछले छह सालों से फीस नहीं बढ़ी थी। वहीं इक्डोल ने स्टडी मैटीरियल प्रिंट करवाने, इसे सुविधाएं आनलाइन किए जाने के अलावा प्रदेश भर में बनाए गए लर्निंग रिसोर्स सेंटर और उसमें स्टाफ की तैनाती पर खर्च बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें