फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया केस, न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जैदी आईजीएमसी में भर्ती

Wed, 13 Sep 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित गुड़िया रेप और हत्या मामले में एसआईटी प्रमुख रहे जहूर एच जैदी को सीने में दर्द के बाद बुधवार सुबह आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार स्वास्‍थ्य जांच के लिए जैदी को कंडा जेल से एंबुलेंस में आईजीएमसी शिमला लाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैदी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्‍थ चल रहे थे और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। बुधवार को आईजीएमसी शिमला में उनके कुछ टेस्ट भी हुए हैं, जिसके बाद से उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।

गौरतलब है क‌ि गुड़िया मर्डर केस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या हो गई थी, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें लपेटे में लेते हुए गिरफ्तार किया था। कुछ दिन रिमांड में लेने के बाद सीबीआई ने उन्हें फिर से कोर्ट में पेश कर एक बार फिर से रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रविवार को एसआईटी के सभी आरोपियों को केथू जेल से कंडा जेल शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें