फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। 19 जुलाई को मजारी में नाके पर पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास करने वाले नशा तस्करी के आरोपी को कोट थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि महिला कांस्टेबल को टक्कर मारने के बाद से आरोपी पंजाब भाग गया था। शनिवार को जैसे ही आरोपी मजारी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गत सोमवार देर शाम कोट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल अनिता और अन्यों ने मजारी गुरुद्वारा के पास सादे कपड़ों में नाका लगाया था। जब नशा तस्कर नाके पर पहुंचे तो उन्होंने भागने के लिए पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। नाके पर खड़े एसएचओ गौरव भारद्वाज ने फुर्ती दिखाई और किनारे हो गए लेकिन उनके पीछे खड़ी महिला कांस्टेबल गाड़ी की चपेट में आ गई। उसी दिन से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसएचओ कोट थाना गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोट थाना में केस दर्ज किया था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए पंजाब का रास्ता नापा। लेकिन पुलिस लगातार उसके पीछे थी। शनिवार को जैसे ही वह मजारी अपने घर आया पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी, जो खारिज हो गई है। उन्होंने कहा कि महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 लगाई गई है। वहीं इसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें