फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर ट्रक-बाइक की टक्कर, दो विद्यार्थियों की मौत

Tue, 14 Dec 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 ट्रक और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक-युवती उछलकर ट्रक के टायर की चपेट में आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कसुम्पटी के ब्यूलिया क्षेत्र में यह हादसा पेश आया। 
विज्ञापन
शोघी-मैहली बाईपास पर ट्रक-बाइक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी-मैहली बाईपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीवाग्तो मंडल (24) पुत्र जीवन मंडल, 7/2 वेस्ट रविंद्रा नगर, दमदम कैंट, कलकत्ता निवासी और अदिति चतुर्वेदी (22) मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।  ट्रक और बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक-युवती उछलकर ट्रक के टायर की चपेट में आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कसुम्पटी के ब्यूलिया क्षेत्र में यह हादसा पेश आया।

विज्ञापन


साढ़े चार बजे बाइक सवार युवक-युवती ब्यूलिया रोड से पंथाघाटी की तरफ और ट्रक शोघी की तरफ जा रहा था। इस बीच दोची के पास बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए और घसीटते हुए कुछ दूरी पर जा पहुंचे। इसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवक और युवती शहर के एक निजी विवि में फोरेंसिक साइंस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे थे। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। 

मामले की कर रहे हैं छानबीन : डीएसपी 
डीएसपी सिटी मंगत राम ने बताया कि सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत हो गई है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर दिया है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें