फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC News: एचआरटीसी स्टाफ के लिए दिल्ली में बनेगा एसी रेस्ट रूम, साथ में मिलेंगी ये सुविधाएं

Sat, 15 Jun 2024 06:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अब दिल्ली रूट पर जाने वाले एचआरटीसी के चालक-परिचालकों को एसी रेस्ट रूम की सुविधा मिलेगी। साथ में एसी रेस्ट रूम में बिस्तर, गद्दे, चादरें, शौचालय और नहाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
कश्मीरी गेट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रूट पर आवाजाही करने वाले एचआरटीसी के चालक-परिचालकों को जल्द ही दिल्ली में एसी रेस्ट रूम की सुविधा मिलेगी। उनकी सुविधा के लिए एचआरटीसी ने 124 चालक-परिचालकों की क्षमता वाला रेस्ट रूम तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


निर्माण कार्य के लिए एस्टिमेट तैयार कर टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। एसी रेस्ट रूम में बिस्तर, गद्दे, चादरें, शौचालय और नहाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। निगम प्रबंधन ने 15 सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के स्टाफ की सुविधा के लिए एसी सुविधा से लैस रेस्ट रूम तैयार करवाया जाएगा। औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं। तीन महीने के भीतर सुविधा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें