आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की चार राज्यों में सरकार बनी है, उन राज्यों में बिजली और पानी निशुल्क नहीं है। हिमाचल में अब चुनाव होने वाले हैं। इससे भाजपा नेता आम आदमी पार्टी से घबराए हुए हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से घबरा गई है। इसके चलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में आम आदमी पार्टी का मॉडल अपनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर सीएम ने 125 यूनिट फ्री बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क पानी और महिलाओं के लिए 50 फीसदी बस किराये में छूट चुनावी घोषणा है। देश के 18 राज्यों ने भाजपा की सरकार है, कहीं भी ये योजनाएं लागू नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की 4 राज्यों में सरकार बनी है, उन राज्यों में बिजली और पानी निशुल्क नहीं है। हिमाचल में अब चुनाव होने वाले हैं। इससे भाजपा नेता आम आदमी पार्टी से घबराए हुए हैं। जनता से छलावा करने वाली यह घोषणाएं चुनाव के बाद वापस ले ली जाएंगी। केजरीवाल के मंडी के एक रोड शो से ही हिमाचल के लोगों को इतना फायदा हुआ है।
अगर सरकार बनेगी तो प्रदेश के लोगों को कितना फायदा होगा, इसका अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में करके दिखाया और अब पंजाब में हो रहा है जो आने वाले दिनों में हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल देखने को मिलेगा। गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कांगड़ा में 32 युवाओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर खलबली मचा दी है।