फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aam Aadmi Party Shiksha Samvad: भगवंत मान बोले- राहुल गांधी की उम्र 52-53 साल, खुद को कहते हैं युवा लीडर

Sat, 11 Jun 2022 09:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 52 साल हो गई है और अब भी वे खुद को युवा लीडर कहते हैं। उनके इतना कहते सभागार में बैठे लोगों ने खूब ठहाके लगाए। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का शिक्षा संवाद कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 52-53 साल हो गई है और अब भी वे खुद को युवा लीडर कहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पिता तो 50 साल के बाद लोगों को बुजुर्ग कहने लगते हैं। इतना कहते ही सभागार में बैठे लोगों ने खूब ठहाके लगाए। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में हुआ, उसका असर पंजाब में हुआ।

विज्ञापन


अब दिल्ली और पंजाब में जो होगा, उसका असर पूरे देश में होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल से बहुत पुराना नाता है और वे यहां की हर जगह से वाकिफ हैं। मान ने हिमाचल की जनता से एक मौका मांगते हुए कहा कि अंग्रेजों ने हम पर 200 साल राज किया और हमें गुलाम बनाया। लेकिन भाजपा और कांग्रेस यही काम  5-5 साल की किश्तों में हमारे साथ कर रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सक्रियता बढ़ा दी है। मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में रैली के बाद केजरीवाल ने शनिवार को हमीरपुर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ शिक्षा पर संवाद किया। उन्होंने शिक्षा में सुधार और रोजगार के नाम पर एक मौका मांगा। उन्होंने कहा कि मैं आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार दूंगा। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गजोह में आयोजित संवाद में केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश में 2,000 सरकारी स्कूलों में एक-एक शिक्षक आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। 722 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक ही कमरा है। एक ही कमरे में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। 55 स्कूल ऐसे थे, जहां एक भी बच्चा पास नहीं हुआ। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को किस तरह से बर्बाद किया जा रहा है। 

केजरीवाल ने कहा कि आप अकेली ऐसी पार्टी है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर वोट मांगती हैं। वह दूसरी पार्टियों को चुनौती देते हैं कि शिक्षा, रोजगार पर वोट मांगकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 30 साल कांग्रेस ने लूटा और 20 साल से भाजपा लूट रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गंदी राजनीति चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, वे भाजपा और कांग्रेस को वोट दें। जो अपने बच्चों का अच्छा भविष्य चाहते हैं, रोजगार चाहते हैं, मोहल्ला क्लीनिक चाहते हैं, वे आप को वोट दें। कार्यक्रम में आप के प्रदेश सह प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री के गृह जिले में सरकारी स्कूल को बना रहे शॉपिंग मॉल
केजरीवाल ने कहा कि मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में एक सरकारी स्कूल को शॉपिंग मॉल बनाया जा रहा है। इसके खिलाफ एक पीआईएल प्रदेश हाईकोर्ट में भी दायर है। केजरीवाल ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा की सरकारों में पेपर लीक हो रहे हैं। जान बूझकर युवाओं के साथ खिलवाड़ कर पेपर लीक को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि भाजपा पेपर लीक करवाकर विश्व रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कर रही है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें