फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले की संधू बॉर्डर पोस्ट पर तैनात श्री रेणुकाजी के कांडों-कांसर पंचायत निवासी सैनिक रोत्तम राम शर्मा गहरी खाई में गिरने से शहीद हो गए।
विज्ञापन


सैनिक की शहादत की खबर प्रशासन से शुक्रवार सुबह परिजनों को मिली। दोपहर बाद 4.15 बजे हेलिकॉप्टर से शहीद रोत्तम शर्मा की पार्थिव देह को जैतक किले के ग्राउंड में उतारा गया।

यहां से पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर कांडों पहुंचाया गया है। वर्ष 2003 में डोगरा स्काउट्स में भर्ती हुए रोत्तम राम शर्मा अपनी कंपनी के साथ किन्नौर जिले की संधू बॉर्डर पोस्ट पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलेशियर से फिसलकर हो गई मौत

बताया जा रहा है कि बुधवार को रोत्तम लाल शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण सैनिक के पार्थिक शरीर को निकालने के लिए सेना को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

वीरवार देर रात को सैनिक का शव निकाला गया। शहीद सैनिक के पिता किशन दत्त शर्मा एवं माता कमलेश शर्मा के घर 3 मार्च, 1983 को जन्में रोत्तम शर्मा अपने पीछे पत्नी पूनम शर्मा एवं सात माह के बेटे वामन शर्मा को छोड़ गए हैं।

दोपहर 4.15 मिनट पर हेलिकॉप्टर से शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर को जैतक किले पर उतारा गया। उधर, उपायुक्त किन्नौर डीडी शर्मा ने बताया कि सरकार के जीएडी विभाग से बात करने के बाद ही शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे रौत्तम राम शर्मा के शव को हेलिकॉप्टर से सिरमौर ले जाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें