फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का प्रचार कर रहे थे, जमकर हुई धुनाई

Sat, 03 May 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के अबादा बराना में नुक्कड़ नाटक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह विवाद दुकान के सामने भाजपा द्वारा मोदी के प्रचार में नुक्कड़ नाटक करने को लेकर उठा था।
विज्ञापन


माहौल बिगड़ते देर न लगी और दोनों तरफ से खूब लात घूंसे चले। देखते ही देखते नुक्कड़ नाटक ने कुश्ती के अखाड़े का रूप ले लिया। सत्ती खुद मौके पर मौजूद थे। झगड़े में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के पीएसओ और उप प्रधान जगदेव जग्गा बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पर ऊना से एडिशनल एसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटना स्थल के लिए रात को ही रवाना हुई। पुलिस की इस टीम में सदर थाना के एसएचओ केएल बैरी के अलावा एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

Trending Videos

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पीएसओ के कपड़े फाड़े

एएसपी ने बताया कि सत्ती के पीएसओ और पूर्व प्रधान जग्गी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। बताते हैं कि दिल्ली से नुक्कड़ नाटक के जरिए मोदी का प्रचार करने एक टीम अबादा बराना आई थी।

मौके पर मौजूद पंचायत के पूर्व प्रधान दर्शन कुमार ने अमर उजाला को बताया कि उनका बेटा कृष्ण इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है। भाजपा के लोग उनकी दुकान के सामने नुक्कड़ सभा करने लगे जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही थी।

जब उन्हें कुछ आगे जाकर खुले मैदान में नुक्कड़ नाटक करने को कहा गया तो भाजपा के लोग हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद उनके पक्ष में कई ग्रामीण भी वहां पहुंचे और उनका भाजपा के लोगों के साथ झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

पीएसओ का करवाया जाएगा मेडिकल

अबादा बराना में हुई घटना पूरे ऊना शहर समेत पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। भाजपा के कई उत्तेजित कार्यकर्ता रात को भाजपा के जिला कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और बाद में अबादा बराना की ओर रवाना गए। इस बारे में एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि भाजपा के लोग एक दुकान के सामने नुक्कड़ सभा कर रहे थे।

इसी दौरान यह घटना हुई है। हालत अब काबू में है। सतपाल सत्ती के पीएसओ को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नुक्कड़ सभा के दौरान विरोधी पक्ष के कुछ लोग वहां शराब पीकर आए।

उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अचानक हमला कर दिया। सतपाल सत्ती ने हमलावरों के नाम भी पुलिस को बताए हैं तथा उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें