फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Industries: प्रदेश में 90 उद्योग खुले, 1500 से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

Mon, 28 Oct 2024 11:30 AM IST
Krishan Singh सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

प्रदेश भर में लगभग 90 ऐसे उद्योगों का पंजीकरण हुआ है, जिन्होंने अपने यहां 10 से अधिक कामगारों को काम दिया है।
विज्ञापन
रोजगार (सांकेतिक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इस साल प्रदेश में औद्योगिक ढांचा मजबूत हुआ है। इस अवधि में प्रदेश में 90 उद्योग खुले हैं। इसमें 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार का अवसर मिला है।  श्रम एवं रोजगार विभाग ऊना कार्यालय सहायक निदेशक फैक्ट्रीज ने उद्योगाें को लाइसेंस जारी किए हैं। प्रदेश भर में लगभग 90 ऐसे उद्योगों का पंजीकरण हुआ है, जिन्होंने अपने यहां 10 से अधिक कामगारों को काम दिया है। आंकड़ों के अनुसार 1500 से ज्यादा कामगारों काे नए उद्योगों में रोजगार मिला है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर फैक्टरियों के पंजीकृत होने से प्रदेश में औद्योगिक ढांचा मजबूत हुआ है। जिला ऊना भी इस मामले में पीछे नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, बाथू, बाथड़ी, पंडोगा, गगरेट, अंब, जीतपुर बहेड़ी, मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। दूसरी ओर नई फैक्ट्रीज का पंजीकरण होना इस दिशा में और सार्थक कदम बढ़ने जैसा है। इससे बड़ी आबादी को लाभ मिल रहा है। प्रदेश में बद्दी, बरोटीवाला, सोलन, पांवटा साहिब में छोटे-बड़े 2400 के करीब औद्योगिक संस्थान हैं। इस बेड़े में अब 10 से अधिक क्षमता वाले उद्योगों में 90 और नए संस्थान जुड़े हैं। इसका लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। 

प्रदेश में 90 उद्योगों को इस वर्ष के अक्तूबर तक लाइसेंस जारी किया गया है। ये वह उद्योग हैं, जिन्होंने 10 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है।-सुरेंद्र सिंह नेगी, सहायक निदेशक, फैक्ट्रीज, ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें