फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ज्वेलर का शोरूम चलाने वाले कारोबारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती

Mon, 28 Oct 2024 11:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना शहर में ज्वेलर का शोरूम चलाने वाले एक कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपराध( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में ज्वेलर का शोरूम चलाने वाले एक कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी से यह फिरौती एक फोन कॉल के जरिये मांगी गई है।  व्यापारी ने इस मामले की शिकायत नंगल पुलिस के पास की है।

विज्ञापन


व्यापारी का एक शोरूम ऊना और दूसरा नंगल में है। जानकारी के अनुसार ऊना महाविद्यालय के पास एक ज्वेलरी का शोरूम चलने वाले कारोबारी को फिरौती देने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और फिरौती न देने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी।

व्यापारी ने नंगल पुलिस के पास शिकायत दे दी है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि उनकी जानकारी में मामला आया है। इस मामले की जांच नंगल पुलिस कर रही है। फिर भी जिला पुलिस सतर्कता दिखाते हुए मामले से जुड़ी कड़ियां खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें