फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के हजारों कर्मियों को 8 फीसदी अंतरिम राहत

Thu, 18 Oct 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली से पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग 5.50 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ देने का फैसला लिया गया है। निगम के कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से देय अंतरिम राहत की प्रथम किस्त 8 प्रतिशत जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसे अक्तूबर 2018 के वेतन के साथ दिया जाएगा। यह जानकारी परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दी है। मंत्री गोविंद ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर यह सूचना साझा की है। उन्होंने कहा कि यह लाभ तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा निगम लगभग एक करोड़ रुपये प्रति माह व्यय करेगा।

विज्ञापन

तीन साल से चली आ रही मांग हुई पूरी

कर्मचारी विगत तीन साल से अंतरिम राहत जारी करने की मांग कर रहे थे। इसे पूर्ण करने के लिए वर्तमान जयराम ठाकुर सरकार ने यह पहला कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतरिम राहत वर्तमान 125 प्रतिशत से बढ़ाकर 130 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है।

यह विधि तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा इसे लगभग 5600 सेवानिवृत्त कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2015 से महंगाई राहत जारी नहीं की गई थी तथा 113 प्रतिशत पर ही स्थिर थी।

वर्तमान सरकार ने पहले इसे 113 से 125 प्रतिशत किया। अब इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उधर, एचआरटीसी सर्व कर्मचारी यूनियन के महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंत्री के फेसबुक पेज से इसकी जानकारी मिली है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें