फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: आपदा प्रभावित 246 परिवारों को मकान किराये के लिए दिए जा रहे 74.25 लाख

Thu, 02 Nov 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला बिलासपुर में 55 प्रभावित परिवारों को जिनमें घुमारवीं उपमंडल के 44 और झंडूता उप मंडल के 9 परिवार शामिल हैं को 31 मार्च 2024 तक किराये के रूप में 16.95 लाख की वित्तीय सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के दौरान आई आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार 246 परिवारों को मकान किराये के रूप में 74.25 लाख रुपये दे रही है। जिला बिलासपुर में 55 प्रभावित परिवारों को जिनमें घुमारवीं उपमंडल के 44 और झंडूता उप मंडल के 9 परिवार शामिल हैं को 31 मार्च 2024 तक किराये के रूप में 16.95 लाख की वित्तीय सहायता मिलेगी।

विज्ञापन

झंडुता की निर्मला देवी का घर आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। पहले उन्हें राहत शिविर में रखा।

अब किराये के मकान में शिफ्ट किया है। सरकार उन्हें प्रतिमाह 5000 रुपये वित्तीय सहायता दे रही है। इसके अलावा मुफ्त गैस कनेक्शन और राशन भी दिया जा रहा है। कांगड़ा में 73 परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इनमें से 7 कांगड़ा उपमंडल, 13 ज्वाली, 24 नूरपुर, 11 धीरा तथा 18 परिवार ज्वालामुखी उपमंडल के हैं। इन परिवारों को मकान किराये के रूप में सरकार 21.90 लाख रुपये की सहायता दे रही है।

मंडी जिला में 118 परिवार सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इनमें थुनाग के 13, सरकाघाट के 75, धर्मपुर के 10, बालीचौकी के 8, जोगिन्द्रनगर के 9 और गोहर के 3 परिवार लाभ ले रहे हैं। इन परिवारों को 35.40 लाख किराये के रूप में दिए जा रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में मानवीय दृष्टिकोण के साथ आपदा प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें