उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर-चंबा जिलों में 58 फीसदी, हमीरपुर में 67, कांगड़ा में 69, किन्नौर में 61, कुल्लू में 72, सोलन में 62 और सिरमौर जिले में 69 फीसदी विद्यार्थी बुधवार को स्कूलों में आए।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बुधवार को 62 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी दर्ज करवाई। राजधानी शिमला सहित ऊना जिले में बुधवार को अष्टमी के अवसर पर अवकाश दिया गया था। शेष क्षेत्रों में स्कूल खुले रहे। प्रदेश में नियमित कक्षाएं शुरू होने पर स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ने लगी है। बुधवार को लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 73 फीसदी और मंडी व शिमला जिले में सबसे कम 52 फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर-चंबा जिलों में 58 फीसदी, हमीरपुर में 67, कांगड़ा में 69, किन्नौर में 61, कुल्लू में 72, सोलन में 62 और सिरमौर जिले में 69 फीसदी विद्यार्थी बुधवार को स्कूलों में आए। कुल 345275 विद्यार्थियों में से 212840 ने बुधवार को स्कूल आकर नियमित कक्षाएं लगाईं। आठवीं कक्षा में बुधवार को 54.08 फीसदी, नौवीं में 64 फीसदी, दसवीं में 67 फीसदी, जमा एक कक्षा में 58 फीसदी और जमा दो कक्षा में 65 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी लगाई।