फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की आठ विस सीटों के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए वीरवार सुबह आठ बजे से ही मतदान शुरू हो जाएगा। लोग शाम पांच बजे तक अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाल सकेंगे। जिले के पांच लाख 41 हजार 325 मतदाता आठ सीटों के लिए मैदान में उतरे 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए जिलेभर में 1029 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल 6,838 कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया का जिम्मा संभालेंगे। 1029 पोलिंग स्टेशनों में से 837 स्टेशन ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्थापित किए गए हैं। इनमें 969 पोलिंग स्टेशनों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है, जबकि 42 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें सात क्रिटिकल, जबकि 11 हाइपर पोलिंग स्टेशन घोषित किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब ढाई हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित समयानुसार सुबह आठ बजे से हर मतदान केंद्र पर वोट डालने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


वीवीपैट पर देख सकेंगे उम्मीदवार का फोटो
मतदाता इस बार ईवीएम के साथ लगी वीपीपैट मशीन से अपने उम्मीदवार का फोटो भी देख सकेंगे, जिन्हें उन्होंने वोट डाला है। प्रदेश में पहली बार वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल हो रहा है। वोट डालने के सात सेकंड के भीतर वोटर मशीन पर अपने उम्मीदवार की तस्वीर देख सकेंगे।

स्कूलों और दफ्तरों में रहेगी छुट्टी, ठेके भी रहेंगे बंद
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश दिया गया है। साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव के लिए शराब के सभी ठेके भी बंद रहेंगे। निर्देशों की पालना न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

16 बूथों पर मोर्चा संभालेंगी महिला कर्मचारी
जिले में आठ सीटों पर कुल 16 पोलिंग बूथ ऐसे भी हैं, जहां मतदान का जिम्मा 120 महिला कर्मचारियों के कंधों पर होगा। मतदान शुरू होने से लेकर खत्म होने तक महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगी।
विज्ञापन

14165 युवा मतदाता पहली बार देंगे वोट
शिमला। जिले में इस बार 14,165 युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। कई पोलिंग बूथों पर रेड कारपेट बिछाकर युवा मतदाताओं का स्वागत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें