फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत और निकाय उपचुनाव में 51 और 57 फीसदी मतदान

Sun, 17 Nov 2019 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायत और निकाय उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव में 51 फीसदी मतदान हुआ, जबकि स्थानीय निकायों में 57 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


पंचायत उपचुनाव के मतों की गणना मतदान प्रक्रिया के खत्म होने के एक घंटे बाद शुरू हो गई। देर रात तक सभी पंचायतों के परिणाम सामने आने की संभावना है। वहीं, जिला पंचायत व बीडीसी के मतों की गणना सोमवार सुबह नौ बजे से होगी। राज्य चुनाव आयोग सोमवार को ही दोनों स्तर के चुनाव का संयुक्त परिणाम जारी करेगा।

बता दें, अगले साल होने वाले पंचायतों के आम चुनाव से पहले रविवार को उपचुनाव के मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से तीन बजे के बीच हुई। पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत वार्ड सदस्यों के अलावा जिला परिषदों तथा पंचायत समिति सदस्यों के 247 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव हुए। मतदान के दौरान किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आई। संबंधित क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि की मौत होने या किसी अन्य कारण से ये सीटें खाली हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें