हिमाचल प्रदेश के बद्दी-नालागढ़ फोरलेन की जद में 415 मकान आए हैं। इन भवनों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन टीम इन मकानों का जो एस्टीमेट तैयार करेगी, उसकी दोगुना राशि मकान मालिकों को दी जाएगी। राष्ट्रीय प्राधिकरण विभाग इस मार्ग को 39 मीटर चौड़ा कर रहा है। इस मार्ग के बीच में आने वाली जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। अब जमीन पर बने मकानों का भी मूल्यांकन हो रहा है। इस मार्ग पर बद्दी से नालागढ़ तक 415 मकान आए हैं। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अभी तक 200 मकानों का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है।