फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जिले में बैचवाइज भरे जाएंगे कला अध्यापकों के 37 पद

Mon, 11 Oct 2021 04:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

ऊना जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर से कला अध्यापकों के 37 पदों को बैच आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए काउंसलिग की तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी। आरएंडपी नियम कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर से कला अध्यापकों के 37 पदों को बैच आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके लिए जिला के समस्त रोजगार कार्यालयों की ओर से 25 अक्तूबर से पहले पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि कला अध्यापकों की भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग में 17 पदों के लिए 31 दिसंबर 2001 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में पांच पदों के लिए 31 दिसंबर 2001 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में 9 पदों के लिए 31 दिसंबर 2008 बैच, अनुसूचितजाति बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31 दिसंबर 2009 बैच, ओबीसी वर्ग में 1 पद के लिए 31 दिसंबर 2005 बैच, ओबीसी बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31 दिसंबर 2006 बैच और ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी में 1 पद के लिए नवीनतम बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थी जो 8 अक्तूबर, 2021 के आधार पर नवीनतम आरएंडपी नियमों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता को पूर्ण करते हैं और दर्शाए गए बैच से संबंधित हैं, वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए काउंसलिग की तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी। आरएंडपी नियम कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें