फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अब 350 होंगे कोरोना वैक्सीन के केंद्र

Thu, 07 Jan 2021 02:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हिमाचल में अतिरिक्त कोविड वैक्सीन सेंटर बनाने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने  90 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए 300 सेंटर बनाए थे, लेकिन कर्मचारियों की संख्या 1 लाख 35 हजार होने पर अब विभाग ने 50 और सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर और फिर 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

विज्ञापन


इसकी केंद्र सरकार की ओर से अलग से गाइडलाइन जारी होनी है। अब प्रदेश में 14 सौ से भी कम कोरोना एक्टिव मामले रह गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से लगाई गई बंदिशें से मामलों में कमी आई है। बड़ी बात यह है कि बीते महीने प्रदेश में प्रतिदिन 500 और इससे भी अधिक मामले आते थे। अब इनकी संख्या 100 से कम आने लगी है। बीते सोमवार को प्रदेश के 84 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

हिमाचल में प्रतिदिन 8 हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग हो रही है। इससे भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग जागरूक हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि मामले भले ही कम आ रहे हों, सैंपल की संख्या नहीं घटेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को बीमारी के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें