फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! पागल कुत्तों ने 30 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में पागल कुत्तों ने करीब तीस लोगों को काट लिया। घायलावस्था में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से दस लोगों की हालत नाजुक है। अस्पताल में एंटी रैबिज तो उपलब्ध है, लेकिनगंभीर घायल लोगों को दी जाने वाली इम्यूलोफेबिन की उपलब्धता नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आईजीएससी में भी यह दवा नहीं मिली। सीआरआई कसौली से कुछ डोज मिले हैं, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। शार्ट लाइफ और महंगी दवा होने के कारण यह दवा स्टॉक में कम ही रखी जाती है। उधर, एमओएच डा. उदित ने बताया इस संबंध में नगर परिषद को सूचना दी जा चुकी है।

सीआरआई से जरूरी वैक्सीन का इंतजाम हो गया है। यह वैक्सीन बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। अगर रविवार को दवा नहीं मिली तो चंडीगढ़ से मंगवानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि करीब तीस केसिस डाग बाइट के अस्पताल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन गलियों और रास्तों पर बरतें सावधानी

डाग बाइट के सारे केसिस न्यू बस स्टैंड, डीएवी के समीप, बाइपास, क्लीन आदि से पहुंचे हैं। लिहाजा इन स्थानों पर सावधानी से निकलें।

बुजुर्ग, महिला और बच्चे शामिल
सूचना के मुताबिक कुत्तों के शिकार बने लोगों में महिला, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। कुछ को अस्पताल में अंडर आबर्जवेशन रखा गया है। कुछ केसिस में दांत काफी खतरनाक तरीके से गाडे़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें