फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को उकसा रहे हैं कुछ नेता: वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि छात्रों को प्रदर्शन करने के लिए कुछ राजनीतिक दलों के नेता उकसा रहे हैं। इससे संस्थानों में शिक्षा का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने छात्र संघों के धरने-प्रदर्शन के तरीकों पर नाराजगी जताई कि उन्हें आंदोलन के बजाय उच्च न्यायालय के रिटायर न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के यातायात सुरक्षा पंफलेट जारी करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय एक स्वायत्त संस्थान है। सरकार ने ट्यूशन फीस और छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं किया है। स्नातकोत्तर स्तर पर शुल्क बहुत कम हैं।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि फीस वृद्धि को लेकर गठित समिति का निर्णय कैबिनेट में रखा जाएगा। उसके बाद ही यथोचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में इस तरह का वातावरण रहता है तो छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए जा सकते। सरकार हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


मामले को उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठकर सुलझाया जा सकता है, न कि रैलियां और धरना-प्रदर्शन करके। मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि छात्रों को उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। वे असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

हिमाचल में ‘सुरक्षित पधारें, सुरक्षित लौटें’

पुलिस विभाग ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को विशेष तौर पर दशहरा और नवरात्रों में आने वाले बाहरी यात्रियों को जागरूक करने के लिए ‘सुरक्षित पधारें, सुरक्षित लौटें’ नारे वाले पंफ लेट जारी किए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने शुक्रवार को शिमला में ये पंफलेट जारी किए। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान हादसे कम करने में सहायक सिद्ध होगा।

यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि ये पंफलेट सभी जिलों एवं प्रदेश के सभी प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों को बांटे जाएं। यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वीरभद्र सिंह ने उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बातचीत में कहा कि सरकार यातायात नियमों की कड़ाई से पालना के प्रति गंभीर है।

उन्होंने प्रदेश के सभी 13 पुलिस जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सड़कों के सर्वेक्षण को पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की। कहा कि सभी दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर यहां गति सीमा एवं अन्य उपयुक्त सुरक्षा सूचक लगाए जाएं। साथ ही सड़कों को सुधार कर चौड़ा किया जाना चाहिए।

पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने मुख्यमंत्री को विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाएं कम करने को अपनाए उपायों तथा उठाए गए कदमों के बारे में बताया। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का डाटा वैज्ञानिक तौर पर एकत्रित एवं संकलित करने को शीघ्र लोक निर्माण विभाग, परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विश्व बैंक की सहायता से ‘सड़क दुर्घटना डाटा प्रबंधन प्रणाली’ आरंभ की जाएगी। सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें