फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे 200 डॉक्टरों के पद

Sat, 23 Feb 2019 03:07 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने जा रही है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। कॉलेजों और अस्पतालों में करीब 200 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन


रिक्त पदों को लेकर विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कॉलेज प्रबंधन से रिक्त पदों को लिस्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि  रिक्त पदों को भरने का मामला कैबिनेट की बैठक में लाया जा सकता है। 

चंबा, मंडी और नाहन मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी चल रही है, जबकि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है। वॉक इन इंटरव्यू के तहत जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

300 से अधिक डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरा गया

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के रिक्त पदों को कमीशन के तहत भरा जा रहा है। अब तक अस्पतालों में 300 से अधिक डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों के रिक्त पदों की सूची मांगी गई है। जल्द ही इन पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सामुदायिक अस्पतालों में गायनी, पिडियाट्रिक्स, मेडिसन, सर्जरी और आर्थोपेडिक्स डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें