फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दोबारा दाखिला फीस लेने वाले निजी स्कूल नपेंगे

Sat, 23 Feb 2019 03:05 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही दोबारा एडमिशन फीस वसूलने वाले निजी स्कूल नपेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने हर साल एडमिशन फीस लेने पर रोक लगाई है। ऐसे में आदेशों की अनदेखी करने वाले निजी स्कूलों को निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई के लिए चेता दिया है।

विज्ञापन


जिला उपनिदेशकों के माध्यमों से स्कूलों को सतर्क रहने के निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर किसी निजी स्कूल ने दोबारा से किसी विद्यार्थी से ऐडमिशन फीस ली तो संबंधित स्कूल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले निजी स्कूलों में मार्च महीने से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। आजकल शीतकालीन स्कूलों में ऐडमिशन का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कुछ निजी स्कूलों में कक्षाएं शुरू भी हो गई हैं। मार्च महीने में अधिकांश स्कूलों में फीस ली जाएगी। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों को चेताते हुए पुराने विद्यार्थियों से दोबारा ऐडमिशन फीस नहीं वसूलने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

स्कूल ऐडमिशन फीस लें तो करें शिकायत

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि प्रोस्पेक्टस या स्कूल के अन्य दस्तावेजों में दर्शाई गई फीस ही लेनी होगी। निदेशालय ने जिला उप निदेशकों को निजी स्कूलों के औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि अगर कोई स्कूल दोबारा ऐडमिशन लेता है तो शिक्षा निदेशालय या जिला उपनिदेशक कार्यालयों में इसकी शिकायत की जाए। तथ्यों के साथ शिकायत करने वाले अभिभावकों के नामों का खुलासा नहीं किया जाएगा।

व्यवसायिक गतिविधियों पर भी रोक
शिमला। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि निजी स्कूलों में कॉपियां, किताबें, जूते या वर्दी बेचने जैसी कोई भी व्यावसायिक गतिविधियां भी नहीं हो सकेंगी। निजी स्कूल अभिभावकों को इसके लिए विवश भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें