फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में निर्माणाधीन टनल का मलबा गिरा, 3 मजदूर दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाईवे पर पनोह के पास निर्माणाधीन टनल का मलबा गिरने से उसमें काम कर रहे तीन मजदूर दब गए हैं। हादसा शनिवार रात 10.30 बजे के आसपास हुआ है। हादसे के समय मजदूर टनल में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह हादसा शिफ्ट चेंज करने के दौरान हुआ। एसपी बलवीर ठाकुर मौके पर पहुंचे हुए हैं। टनल से मलबा निकला जा रहा है। रात से अब तक कई ट्रक मलबा निकाला जा चुका है। एसपी बलवीर ठाकुर ने कहा कि सभी मजदूरों के जिंदा होने की उम्मीद है। ये मजदूर फंसे हैं टनल में- सतीश (सिरमौर), मणि राम (मंडी), हिरदा राम (सुंदरनगर)।
Trending Videos
विज्ञापन

टनल में फंसे लोगों को निकालने में जुटी टीमें

जानकारी के अनुसार कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाईवे का काम दिन और रात को भी चला हुआ है। हाईवे के निर्माण में बड़ी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं। डीएसपी अंजनी जसवाल ने भी बताया कि तीन लोगों के फंसे होने की पुष्टि हुई है।

हादसे के बाद निर्माण में जुटे कंपनी प्रबंधकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जहां पर टनल का निर्माण हो रहा है वहां कच्ची पहाड़ी थी। बचाव कार्य के लिए टीमें जुटी हुई हैं। उम्‍मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें