फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म लेते ही विदेश जाएगा ये मासूम बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पहली बार 20 दिन के बच्चे का पासपोर्ट बना है। यह पासपोर्ट शिमला स्टोवरी हिल के प्रसंनजित सिंह और नेहा बाली के बेटे रोनव सेन के नाम से बना है। इससे पहले सबसे कम उम्र में एक साल के बच्चे का पासपोर्ट बना था।
विज्ञापन


प्रसंनजित देहरादून के रहने वाले हैं। उनकी शादी धर्मशाला निवासी नेहा बाली से हुई है। नेहा परस्व के लिए धर्मशाला अपने पिता के घर आई थी। टांडा मेडिकल कालेज में उनसे बेबी हुआ।

इसके बाद दोनों पति पत्नी शिमला आकर अपने फ्लैट स्टोवरी हिल में रहते हैं। नेहा ने बताया कि वे अपने पति के साथ दुबई में काम करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

दुबई जाने के लिए बनाया पासपोर्ट

पिछले तीन महीने से वे अपने पिता के घर धर्मशाला में रह रही थी। बच्चा होने के बाद ही वे शिमला के स्टोवरी हिल में रह रही है। उन्होंने कहा कि परिवार अगले महीने यानि नवंबर में दुबई जाना है।

पति पत्नी दोनों का पासपोर्ट बना है, लेकिन बेबी को दुबई ले जाने के लिए पासपोर्ट जरूरी था। इसके शिमला पासपोर्ट आफिस में बेबी का पासपोर्ट बनाया गया।

पासपोर्ट आफिसर राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल में 20 दिन के बच्चे का पहला पासपोर्ट बना है। इससे पहले हिमाचल में जो भी पासपोर्ट बने है वह 1 साल व इससे उपर के बच्चे के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें