फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर डैम टाप के समीप कार में खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत और दो अन्य घायल हो गए। कार में कुल चार लोग सवार थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना का कारण कार की तेज गति बताया जा रहा है। घटना कालसी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार की रात नैनबाग से विकासनगर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात साढ़े बारह बजे के आसपास कार जुड्डो और लोहारी के बीच डैम टाप पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। किसी राहगीर ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलते ही कालसी थाना पुलिस देर रात घटना स्थल पर पहुंची और घने अंधेरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाले घायल

कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाल कर सभी घायलों को सीएचसी विकासनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दलीप सिंह पुंडीर 48 पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी लाइन जीवनगढ़ और संजय कुमार 38 पुत्र कुंवर सिंह निवासी आदूवाला को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश 24 पुत्र सत्याराम निवासी माजरी सिरमौर हिमाचल प्रदेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

उसे दून स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज 32 पुत्र ओमपाल निवासी शाहपुर कल्याणपुर को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक दलीप सिंह की नर्सरी के साथ ही वर्कशॉप है। जबकि संजय कुमार दलीप सिंह की वर्कशॉप में ही डेंटर था। दोनों घायल भी दलीप सिंह की वर्कशॉप में काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें