फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए से पासआउट हुए हिमाचल के 18 युवा बने सैन्य अफसर

Sat, 07 Dec 2019 10:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/शिमला
विज्ञापन
 इंडियन मिलिट्री एकेडमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) से कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर 306 युवा अफसर शनिवार को सेना का अभिन्न अंग बन गए। सैनिक बहुल हिमाचल के 18 युवा सैन्य अधिकारी बने हैं। पासआउट सैन्य अफसरों की संख्या के हिसाब से हिमाचल देशभर में सातवें स्थान पर रहा है। दस मित्र राष्ट्रों के 71 जेंटलमैन कैडेट भी पासआउट होकर अपने-अपने देश की सेना में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


इन 306 अफसरों के बाद आईएमए के साथ देश—विदेश की सेना को 62 हजार 139 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों की सेना को मिले 2413 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। शनिवार को पासिंग आउट परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड की सलामी ली। पासिंग आउट कोर्स के हरफनमौला जेंटलमैन कैडेट विनय विलास गर्द को आईएमए के सर्वोच्च स्वॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा।

वह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के रहने वाले हैं। सुबह आईएमए के ड्रिल स्क्वायर में आयोजित 145वें रेगूलर कोर्स व समानांतर कोर्सों की दीक्षांत परेड (पीओपी) में कदमताल करते हुए 377 युवा जांबाज पासआउट होकर बतौर सैन्य अधिकारी देश-विदेश की सेना में शामिल हो गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएमए कमांडेंट ले. जन. एसके झा व परेड कमांडर विनय विलास के साथ परेड का निरीक्षण कर पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों से सलामी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसको कितने मिले अफसर

भूटान के कैडेट कुएंजांग वांगचुक को श्रेष्ठ विदेशी कैडेट का पुरस्कार दिया गया। चैंपियन कंपनी केरेन को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जीएस रावत आदि उपस्थित रहे।

इनको मिला अवार्ड
सोर्ड ऑफ ऑनर:  एकेडमी अंडर आफिसर विनय विलास गर्द
 स्वर्ण पदक: एकेडमी अंडर आफिसर विनय विलास गर्द
 रजत पदक: सीनयर अंडर आफिसर पीकेन्द्र सिंह
 कांस्य पदक : बटालियन अंडर आफिसर ध्रुव मेहला
रजत पदक : (टीजीसी)जूनियर अंडर आफिसर शिवराज सिंह
श्रेष्ठ विदेशी कैडेट : कुएंजांग वांगचुक(भूटान)
सीओएएस बैनर : केरेन कंपनी


किसको कितने मिले अफसर
 भारत :306
 अफगानिस्तान : 47
 भूटान : 12
 श्रीलंका: 03
तजाकिस्तान: 02
किर्गिस्तान: 02
 मॉरिशस: 01
 लिसिथो: 01
 नेपाल: 01
 तंजानिया: 01
 वियतनाम:01


प्रदेश- कैडेट
उत्तर प्रदेश- 56
हरियाणा- 39
बिहार- 24
राजस्थान- 21
उत्तराखंड- 19
महाराष्ट्र - 19
हिमाचल प्रदेश-18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें