फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, दहशत में लोग

Sat, 10 Nov 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू शिमला के रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुसने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। सेक्टर एक के हाटेश्वरी मंदिर इलाके में शुक्रवार देर रात कुछ लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुए ने उनके सामने ही कई कुत्तों पर भी हमला बोल दिया।

विज्ञापन


रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से यहां पिंजरा लगाने की मांग की है।प्रत्यक्षदर्शियों में शामिल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह बीसीएस से न्यू शिमला स्थित अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान मंदिर के पास उसे सीढ़ियों पर तेंदुआ दिखाई दिया। यह तेंदुआ एक कुत्ते पर हमला कर रहा था। कुत्ता तो भाग खड़ा हुआ लेकिन सुरेंद्र को देखकर उसकी ओर गुर्राने लगा। सुरेंद्र किसी तरह यहां से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


इस इलाके के साथ ही जंगल सटा है। ऐसे में तेंदुआ इसी जंगल से रिहायशी इलाके में पहुंच रहा है। तेंदुआ दिखने की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने अब इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है। यहां पिछले साल भी तेंदुए देखा गया था लेकिन पिंजरा लगाने के बावजूद वह हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें