अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेज पांच के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जीवन शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय में परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर से मुलाकात की। लोगों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा और बस सेवा की मांग की। अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि सुबह नौ बजे से पहले इस इलाके के लिए एक भी बस नहीं चलती। इलाके के सैकड़ों लोग और कर्मचारी सुबह के समय बसस्टैंड जाते हैं। कई बार मरीजों को भी आईजीएमसी जाना पड़ता है। इसके अलावा कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए भी सुबह काफी छात्र जाते हैं। लेकिन नौ बजे से पहले एक भी बस न होने से इन्हें पैदल ही बीसीएस आना पड़ता है। अध्यक्ष ने मंत्री से मांग की कि इलाके लिए सुबह आठ या साढ़े आठ बजे भी बस सेवा शुरू की जाए। मंत्री ने सोसायटी की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।