प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 159 जेबीटी को पदोन्नत कर टीजीटी बना दिया है। शुक्रवार को निदेशालय ने पदोन्नति के साथ शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। 142 जेबीटी को टीजीटी आर्ट्स, 15 को टीजीटी नॉन मेडिकल और दो टीजीटी मेडिकल के पद पर पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नत शिक्षकों को 10300-34800 का पे स्केल और 3600 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर नए स्कूलों में पद संभालने के आदेश दिए गए हैं। निर्धारित तारीख तक पद न संभालने वाले शिक्षकों की पदोन्नति रद्द कर दी जाएगी।