फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्री कमेटी ने चिन्हित किए आधा दर्जन खतरनाक पेड़, तुरंत काटने के निर्देश

Wed, 10 Jul 2019 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

खलीनी और जाखू वार्ड में करीब आधा दर्जन खतरनाक पेड़ों को तुरंत काटने के निर्देश दिए गए। बरसात में यह पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। ट्री कमेटी इन्हें तुरंत काटने के लिए यह मामले एसडीएम को भेजने जा रही है। एसडीएम फॉरेस्ट एक्ट 133 के तहत खतरनाक पेड़ों को तुरंत काटने के आदेश जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


खलीनी में सबसे ज्यादा खतरनाक पेड़ चिन्हित किए हैं। नगर निगम महापौर कुुसुम सदरेट की अध्यक्षता में ट्री कमेटी ने मंगलवार को शहर के कई वार्डों का दौरा कर खतरनाक पेड़ों को चिन्हित किया। कमेटी ने न्यू शिमला, खलीनी के भगवतीनगर, डार्टन इस्टेट, ईस्ट बार्न, छोटा शिमला, बैनमोर और जाखू में जाकर खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण किया। इस दौरान जो पेड़ खतरनाक पाए गए हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार कर ली है।

इन्हें तुरंत काटने की सिफारिश की जाएगी। इस दौरान 98 मामले एचटी लाइन से जुडे़ पाए गए हैं। इनमें पेड़ों की टहनियां बिजली की तारों को छू रही है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा, डीएफओ पवन चौहान, बागवानी विकास अधिकारी संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें