अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की शिक्षा निदेशालय इकाई के आठ पदों के लिए 44 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। चुनाव 29 जून को होंगे। चुनाव अधिकारी अधीक्षक ग्रेड एक सुभाष कमल ने बताया कि मंगलवार को नामांकनों की छंटनी होगी। 26 जून दोपहर दो बजे नाम वापिस ले सकते हैं। बताया कि 29 जून को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए अश्वनी ठाकुर, विनोद चौहान, देवेंद्र चौहान और रविंद्र सिंह मेहता ने नामांकन पत्र भरा है।
वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए हेम प्रकाश भारद्वाज, विनोद शर्मा, पंकज भारद्वाज और बीआर गर्ग ने नामांकन पत्र भरा है। उपप्रधान पद के लिए ओम प्रकाश ठाकुर, सतीश ठाकुर, देेवेंद्र चौहान, राजकुमार चौधरी, बलवीर सिंह, पंकज कुमार और नवल कुमार ने नामांकन भरा है। महासचिव पद के लिए देेवेंद्र चौहान, विनोद चौहान, बीआर हरनोट, राजकुमार चौधरी, राजेंद्र और हेम प्रकाश ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव पद के लिए ज्ञान ठाकुर, विनोद ठाकुर, साहित्य चौहान, किशोर कुमार, संगठन सचिव पद के लिए ज्ञान ठाकुर, विनोद ठाकुर, कर्म चंद, राहुल और कोषाध्यक्ष पद के लिए इंद्र नेगी, कर्म चंद तथा राहुल ने नामांकन पत्र भरे। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए ओम प्रकाश शर्मा, टेक चंद, पवन कुमार, प्रकाश भारद्वाज, नरेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, अंकुश देष्टा, बाबू राम, अरुण सिंह, संदीप सिंह, रंजना देवी और हेम लता ने नामांकन भरे हैं।