फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को नगर निगम ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में अवैध निर्माण का सिलसिला जारी है। अब विकासनगर में एक भवन मालिक ने अवैध निर्माण कर दिया। घर से सटी जमीन पर गुपचुप तरीके से कमरे तैयार किए जा रहे थे। इसके लिए स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया और लेंटर भी डाला जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचीं और काम रुकवा दिया। भवन मालिक से निर्माण की अनुमति दिखाने को कहा गया लेकिन यह नहीं दिखा पाया। नगर निगम ने इससे जमीन और निर्माण संबंधी रिकॉर्ड देने को कहा है। भवन मालिक के खिलाफ अब आयुक्त कोर्ट में केस चलेगा। आर्किटेक्ट प्लानर राजीव शर्मा का कहना है कि अवैध निर्माण पर तुरंत कार्रवाई की गई है। मौके पर जाकर काम रुकवा दिया गया है। बीते हफ्ते शहर के बाकी इलाकों से भी अवैध निर्माण को लेकर जो शिकायतें आई हैं, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें