फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच के 13 हजार डाइंग कैडर पदों को भरने की तैयारी

Sun, 03 Feb 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के 13 हजार डाइंग कैडर के विभिन्न श्रेणी के पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने शनिवार को इन पदों को लाइव कै डर करने के लिए विभाग के अफसरों के साथ अहम बैठक ली।

विज्ञापन


आईपीएच विभाग के सूत्रों के अनुसार विभाग में वर्ष 2005 से रिटायर होने के बाद से रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा था। इन पदों के रिक्त होने से विभाग का कामकाज भी प्रभावित होने लगा था।

प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल की कई स्कीमें चलाई जा रही हैं परंतु इनको सुचारु रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की कमी खलने लगी है।

विज्ञापन

आईपीएच में तीसरी और चौथी श्रेणी के कर्मचारी जैसे रिटायर होते जा रहे थे, उन पदों को डाइंग कैडर में डाला जा रहा था। विभाग के अधिकारी लंबे समय से आईपीएच विभाग में तीसरे और चौथी श्रेणी के पदों को भरने की मांग सरकार से बराबर उठती रही है परंतु सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया था।

अब सरकार 13 हजार पदों को भरने के लिए लाइव कैडर करने की कवायद में जुटी है। सरकार इन रिक्त पदों को भरती है तो  स्कीमों का काम प्रभावित नहीं होगा। 

ईएनसी आईपीएच विभाग सुमन विक्रांत ने कहा कि वर्ष 2005 से विभिन्न श्रेणी के पदों को डाइंग कैडर किया जा रहा था। स्कीमों का काम प्रभावित न हो, इसके लिए इसे लाइव कैडर करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें