फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा का बजट सत्र कल से, गूंजेंगे 651 सवाल

Sun, 03 Feb 2019 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र के दौरान 9 फरवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2019-20 के वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश का बजट पेश करेंगे। 18 फरवरी तक चर्चा के बाद बजट पारित होगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। इस दौरान 651 सवालों का सरकार जवाब देगी जबकि प्रदेश की सड़कों की खस्ता हालत और बढ़ते नशे पर विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है। 

विज्ञापन


वहीं, सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसका पारण 5 फरवरी को किया जाएगा। नौ फरवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2019-2020 प्रस्तुत करेंगे। 11 से 13 फरवरी तक बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2019-2020 पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

15 फरवरी से 18 फरवरी तक बजट अनुमान की मांगों पर चर्चा एवं मतदान होगा। सत्र में दो बैठकें 8 और 14 फरवरी गैर सरकारी सदस्यों के लिए निर्धारित की गई हैं। वहीं, नियम 101 के तहत अनिरुद्ध सिंह की ओर से प्रदेश में ब्लॉकों द्वारा निर्मित सड़कों का एकमुश्त निपटारा करने की नीति पर विचार करने तथा सदस्य लखविंद्र सिंह राणा ने प्रदेश में बढ़ती बिजली की खपत को देखते हुए सौर ऊर्जा की नीति पर विचार और चर्चा होने की संभावना है।

नियम 130 के तहत राजेंद्र राणा ने प्रदेश में सीमेंट की कीमतों के संदर्भ में तथा प्रदेश में सड़कों की दुर्दशा पर यह सदन विचार करने और विधायक राकेश पठानिया ने आयुष्मान भारत तथा हिम केयर हिमाचल हेल्थ केयर, राज्य तथा केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की मांग रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें