फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 1292 पटवारियों की तैनाती करेगी सरकार

Thu, 02 Sep 2021 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

लोगों की डिमार्केशन समय पर हो, इसको लेकर तीन दिन पटवारी अपने दफ्तर में सेवाएं देंगे। अन्य तीन दिन फील्ड में लोगों की जमीन संबंधित समस्याएं निपटाएंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार 1292 पटवारियों की तैनाती करने जा रही है। ये पटवारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 20 सितंबर तक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इनकी सेवाएं ली जाएंगी। इनकी तैनाती से प्रदेश में पटवारियों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। अभी प्रदेश में एक पटवारी के पास दो और तीन पटवारखानों का कार्यभार है। अब एक पटवारखाने में एक ही पटवारी तैनात रहेगा। 

विज्ञापन


लोगों की डिमार्केशन समय पर हो, इसको लेकर तीन दिन पटवारी अपने दफ्तर में सेवाएं देंगे। अन्य तीन दिन फील्ड में लोगों की जमीन संबंधित समस्याएं निपटाएंगे। राजस्व विभाग में यह योजना तैयार की जा रही है। पटवारियों को दफ्तर के बाहर अपना फोन नंबर भी दर्शाना होगा, जिससे लोग फोन कर पता कर सकें कि पटवारी कब तक कार्यालय आएगा। 

पटवारियों की कमी का लगाया जाता है बहाना 
लोग लगातार राजस्व विभाग और उपायुक्तों को सूचित कर रहते हैं कि पटवारी पटवारखाने में नहीं बैठते हैं। जब पटवारी की इसको लेकर जवाबदेही तय की जाती है तो पटवारी अकसर कहते हैं कि उनके पास अन्य पटवारखाने का भी कार्यभार है। एक दिन छोड़कर दूसरे पटवारखाने जाना पड़ता है। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में पटवारियों की कमी काफी हद तक दूर होगी। सरकार 1292 पटवारियों की तैनाती करने जा रही है। इसी महीने से ये सेवाएं देना शुरू कर देंगे। - ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव राजस्व  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें