हालांकि, अभी तक जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही है। कुल्लू जिला में भारी बारिश होने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद सुकेती खड्ड व ब्यास नदी के संगम में जल स्तर पंचवक्त्र महादेव मंदिर की सीढि़यों तक पहुंच गया है। उधर, एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है। कहा कि किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। यह जानलेवा हो सकता है। वहीं, बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता विवेक चोपड़़ा ने बताया कि पंडोह डैम में भी पानी की स्थिति नियंत्रण में है। पानी को लेकर पूरी निगरानी की जा रही है।