फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की तर्ज पर नालागढ़ में भी बनेगा ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। विश्व के फार्मा हब बीबीएन में अब गुजरात की तर्ज पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनेगा, जहां लोगों व वाहन चालकों को ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। उपमंडल प्रशासन ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने प्रशासन के आदेशों के तहत इसका प्रारूप भी तैयार कर लिया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस ट्रैक के लिए प्रशासन जमीन मुहैया करवाएगा। जबकि, परिवहन विभाग धनराशि उपलब्ध करवाएगा।
बीबीएन क्षेत्र के सल्लेवाल में ड्राइविंग टेस्ट के लिए एक उपयुक्त स्थल मुहैया होने जा रहा है। यहां गुजरात की तर्ज पर बाकायदा ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार किया जाएगा। ट्रैक पर ही वाहन चलाकर टेस्ट पास करना होगा, वहीं सीसीटीवी में ड्राइविंग स्किल भी कैद होगी। प्रशासन की इस ट्रैक को सेंसर ऑटोमैटिक साफ्टवेयर से जोड़ने की भी योजना है। प्रशासन की योजना के मुताबिक नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर सल्लेवाल के पास 20 बीघा भूमि इस ट्रैक निर्माण के लिए चयनित की गई है। इस ट्रैक की चयनित भूमि को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 120 बाई 110 सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि जगह चयनित कर ली गई है और लोनिवि ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब इस प्रपोजल को परिवहन विभाग को सौंपा जाएगा, ताकि परिवहन विभाग इसके लिए धनराशि का प्रावधान कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें