फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर को कार ने मारी टक्कर, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से एचआरटीसी
विज्ञापन

का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल
टुटू बाजार में रात करीब नौ बजे हादसा
कंडक्टर को सिर में लगी है चोट, आईजीएमसी में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टुटू बाजार में रात करीब नौ बजे एक कार की चपेट में आने से एचआरटीसी का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। कंडक्टर अपने क्वार्टर से दही लेने निकला था, इसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी। कंडक्टर को आईजीएमसी में दाखिल करवाया गया है। कंडक्टर विपिन कुमार गांव तुराई डाकघर गुरुकोठा बल्ह जिला मंडी का रहने वाला है।
विज्ञापन

एचआरटीसी कंडक्टर विपिन कुमार ड्यूटी खत्म करने के बाद टुटू में अपने क्वार्टर आया। खाना बनाने के बाद दही लेने के लिए निकला। लेकिन इसी दौरान ढांढा से शिमला की ओर आ रही मारुति कार ने कंडक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही एचआरटीसी प्रबंधन ने कंडक्टर की देखरेख के लिए कर्मी अस्पताल भेज दिए। कंडक्टर मंडी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए कंडक्टर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें