आईएससी बारहवीं के परीक्षा परिणाम में ऑकलैंड हाउस स्कूल का प्रदर्शन अच्छा रहा। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में 54 छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
स्कूल के संकाय वार घोषित परिणाम में विज्ञान संकाय में अंजलि ने सर्वाधिक 97.25 फीसदी अंक अर्जित कर टॉप किया। कला संकाय में श्रेया ने 93.75 फीसदी अंक, वाणिज्य में देविका राज ने 93.50 अंक अर्जित कर स्कूल में टॉप किया है।
प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने सभी छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। इस परीक्षा में पहले विज्ञान संकाय में विशी नेगी ने 94 फीसदी अंकों के साथ दूसरा, रुचिका चिमार ने 88 फीसदी अंकों के साथ तीसरा, अलिशा कपरेट ने 86.25 फीसदी के साथ चौथा, आकांक्षा शर्मा ने 84 फीसदी अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय में श्रेया ने टॉप किया जबकि अंबिका चौहान ने 89.50 फीसदी के साथ दूसरा, कविता सिंह ने 83.75 फीसदी लेकर तीसरा, रूपाली खन्ना ने 83 फीसदी के साथ चौथा, करिश्मा शर्मा ने 82 फीसदी अंक लेकर पांचवां, श्वेता जोशी ने 82 फीसदी अंक लेकर छठा और बी जोमुनपुई ने 80.50 अंक अर्जित कर सातवां स्थान हासिल किया।
वाणिज्य संकाय में देविका राज अव्वल रहीं जबकि प्राची गुप्ता ने 92.25 फीसदी के साथ दूसरा, प्रकृति चौहान ने 82.75 फीसदी के साथ तीसरा, युविका गुप्ता ने 82.50 अंक लेकर चौथा, शिवांगी जैन ने 82.25 फीसदी अंक लेकर पांचवां और सोम्या जैन ने 82.25 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल में छठा स्थान प्राप्त किया।