इस साल 16 सिंतबर तक 1,493 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी पर काबू पाने के लिए 8,395 लोगों के सैंपल लिए गए। सोलन में सबसे ज्यादा 1,409 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।
हिमाचल प्रदेश में इस साल 16 सिंतबर तक 1,493 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी पर काबू पाने के लिए 8,395 लोगों के सैंपल लिए गए। सोलन में सबसे ज्यादा 1,409 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना जिले के अस्पतालों में भी मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने यह आंकड़े जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के काटने से अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, थकान, उल्टी आना और शरीर पर लाल दाने बन जाते हैं। यह लक्षण होने पर लोगों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।