फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 साल की इस महिला ने ब्यूटी ब्रांड के लिए किया मॉडलिंग, अब सोशल मीडिया पर बन गई हैं चर्चा का विषय

Sun, 08 Aug 2021 03:37 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

99 वर्षीय हेलेन सिमोन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही 99 साल की उम्र में अमेरिका के एक ब्यूटी ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है। इसी वजह से हेलेन देश विदेश में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस ब्यूटी ब्रांड का नाम सैई ब्यूटी है। ये ब्रांड भी अब हेलेन के साथ चर्चा का विषय बना गया है।
विज्ञापन
हेलेन सिमोन - फोटो : Instagram/saiebeauty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर देश दुनिया से कई ऐसी खबरें सामने निकल कर आती हैं, जो लोगों के लिए एक कौतूहल का विषय बन जाती हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की 99 वर्षीय हेलेन सिमोन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही 99 साल की उम्र में अमेरिका के एक ब्यूटी ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है। इसी वजह से हेलेन देश विदेश में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस ब्यूटी ब्रांड का नाम सैई ब्यूटी है। ये ब्रांड भी अब हेलेन के साथ चर्चा का विषय बना गया है। इस ब्रांड की संस्थापक बताती हैं - "हेलेन सिमोन को मॉडलिंग के लिए तैयार करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। उन्हें तैयार करने के लिए हम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।" आपको बता दें कि सैई ब्यूटी ब्रांड को हेलेन की पोती द्वारा संचालित किया जाता है। सिमोन से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया - "मेरे 99 वें जन्मदिन के मौके पर जब क्रोवेल ने मुझसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने के लिए पूछा, तो मैं घबरा गई थी।"

विज्ञापन

आगे वे कहती हैं - "इससे पहले मैंने मॉडलिंग के लिए कई खूबसूरत महिलाओं को देखा था। वहीं मैं तो मॉडलिंग के बारे में कुछ जानती भी नहीं थी।" आपको बता दें कि हेलेन के कुल 6 बच्चे, 11 पोता-पोती और 6 परपोते हैं।

हेलेन सिमोन - फोटो : Instagram/saiebeauty
हालांकि घबराने के बाद भी हेलेन ने ब्रांड के लिए मॉडलिंग किया। ब्रांड ने उनकी कई लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हेलेन अपने हाथों में एक फूल को पकड़ रखा है। 99 की उम्र में भी हेलन काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में वे फूल पकड़कर कैमरे के सामनेे पोज देते दिख रही हैं। क्रोवेल बताती हैं - "सिमोन को मॉडलिंग के लिए मनाने में मुझे हफ्तों का समय लग गया। अंततः वे मान गईं।" सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग हेलेन को अपना पसंदीदा मॉडल बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें