कपड़ों को तैयार करने के बाद दोनों मां बेटी ने सोशल मीडिया पर उसकी मार्केटिंग स्टार्ट की। धीरे - धीरे उन्हें इस बिजनेस में लाभ होने लगा। साल 2016 से लेकर 2018 के बीच इस बिजनेस का ब्रांड टर्नओवर करीब 24 लाख रुपए था। बाद में ये बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपए हो गया।
लेखनी देसाई बताती हैं - "मेरी मां कपड़ों को काफी अच्छे से डिजाइन करती थी। उनको ये नहीं पता था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कपड़ों को बेचा कैसे जाता है? उनके द्वारा डिजाइन किए गए दो कपड़ों को जब मैंने ऑनलाइन अपलोड किया तो वो एक ही दिन में बिक गए। उस दौरान मुझे ये अहसास हुआ कि इस तरह के काम भी बिजनेस का बढ़िया आइडिया बन सकते हैं।"
अपने ब्रांड की पहुंच ज्यादा लोगों तक बनाने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका निकाला। लेखनी और उनकी सहेलियों ने इन साड़ी को पहनकर डांस किया। उस डांस के फोटोशूट और वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। डांस के उनके पहले वीडियो को यूट्यूब पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आए। इस कारण उनके ब्रांड की पहुंच का दायरा बढ़ने लगा, जिसका सीधा लाभ उनके बिजनेस को हुआ। आज उनके इस ब्रांड का रेवेन्यू करीब 10 करोड़ रुपए है। लेखनी इसकी सफलता की वजह डांस मार्केटिंग को बताती हैं।