फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Jyoti: 'रामज्योति' से जगमग हुआ प्रधानमंत्री आवास; अयोध्या से लौटकर पीएम मोदी ने किया भगवान राम का स्वागत

Mon, 22 Jan 2024 07:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जलाए दीये - फोटो : पीएमओ
विज्ञापन

अयोध्या से लौटकर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में दीये जलाकर भगवान राम का स्वागत किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में देशवासियों से अपने-अपने घरों में रामज्योति प्रज्वलित कर भगवान राम का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने इस अपील के साथ राम मंदिर के अनुष्ठान वाली वीडियो भी शेयर किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी ने की राम आराधना। - फोटो : पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में भगवान राम की पूजा अर्चना कर दीप जलाए। 

पीएम मोदी ने जलाए दीये - फोटो : पीएमओ
इससे पहले उन्होंने अयोध्या से लौटते ही प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का एलान किया था। इस योजना के तहत तहत देशभर में 'एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाए जाएंगे। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जलाए दीये - फोटो : पीएमओ
अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण, पीएम बोले- देश में निराशावाद की जगह नहीं
इससे पहले समय में अभूतपूर्व बदलाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अब कालचक्र फिर बदलेगा और शुभ दिशा की ओर बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने रामसेतु के निर्माण का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में निराशावाद के लिए जगह नहीं है। देश के विकास में सभी से योगदान का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने रामसेतु के निर्माण में छोटी सी गिलहरी के योगदान की भी चर्चा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें