मेहमानों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य: इकबाल अंसारी
पीएम मोदी के काफिले पर पुष्प वर्षा करने को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा है कि अयोध्या की भूमि अद्वितीय है। आज पीएम मोदी हमारे यहां आए हैं, मेहमानों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। बता दें कि इकबाल अंसारी अयोध्या भूमि विवाद मामले में पक्षकार थे। वह मंदिर के हक में भूमि देने के खिलाफ केस लड़ रहे थे। आज पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उन्होंने काफिले पर न सिर्फ फूलों की बरसात की, बल्कि उन्होंने अतिथि के सत्कार की परंपरा का भी समर्थन किया है।
महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे यात्री, हनुमान चालीसा का किया पाठ
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के नए महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली की पहली उड़ान उतरी। विमान में यात्रा के दौरान जो यात्री शामिल थे, उन सभी ने विमान के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया। राममय अयोध्या की छठा से सभी यात्री ओतप्रोत नजर आए।