फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम: चाचा के हाथ पर देखा मां के नाम का टैटू, यूट्यूब देख कर दी हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश

Sat, 31 Jul 2021 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में एक युवक का बेरहम चेहरा सामने आया है। उसने अपने चाचा को मारने के लिए यू-ट्यूब पर कई वीडियो देखे और फिर फिल्मी अंदाज में चाचा की हत्या कर शव को गांव के बाहर ठिकाने लगा दिया। हालांकि, उसकी यह करतूत पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में रिश्ते को कत्ल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक अपने चाचा की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रातभर यू-टयूब पर वीडियो देखता रहा, फिर प्लास्टिक के बैग में शव रखकर गांव के बाहर दफनाने ले गया। वहां पर उसने शव को गलाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया, लेकिन कुछ लोगों ने उसकी यह करतूत देख ली, जिसके बाद उसका गुनाह सामने आ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र का रहने वाला 20 वर्षीय राज अग्रवाल और उसका एक दोस्त प्रकाश  27 जुलाई की रात छत पर बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान उसके चाचा शशि अग्रवाल भी वहां आ गए। चल रही शराब पार्टी में वह भी शामिल हो गए। काफी देर तक तीनों ने छककर शराब पी। इसी दौरान राज ने अपने चाचा शशि  के हाथ पर अपनी मां के नाम का टैटू देखा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। राज इतना गुस्सा गया कि लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। 

चार दोस्तों के साथ शव को लगाया ठिकाना
शव को ठिकाने लगाने के लिए वह अपने दोस्त प्रकाश के साथ रातभर यू-टयूब वीडियो देखता रहा। सुबह होने से पहले राज ने दो और दोस्तों को अपने घर बुलाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी दोस्त गांव के बाहर जंगल पहुंचे। शव जल्दी गल जाए इसके लिए राज अपने साथ नमक भी लेकर पहुंचा था, लेकिन जैसे ही शव दफनाने शुरू किए कि स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया। इस दौरान लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और दो दोस्त वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें