सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले सरकार ने अप्रैल में भी नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया था, उस वक्त सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने देर रात पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिकारी को भारतीय वन सेवा से पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पवन कुमार गोयल जो अभी इंदिरा गांधी नहर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा, भाषा और पुस्तकालय विभाग और पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
राजेश्वर सिंह को राजस्व मंडल अजमेर का अध्यक्ष बनाया गया है, इससे पहले वह राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। वहीं डॉ. आर वेंकटेश्वरन को हरीशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान का महानिदेशक और पदेन अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशिक्षण के पदभार दिया गया है। इससे पहले ये राजस्व मंडल के अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
आदेशानुसार, आईएएस अधिकारी अपर्णा अरोड़ा को प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग दिया गया है। इससे पहले वह स्कूल शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग में कार्यरत थीं। साथ ही संदीप वर्मा को राजेश्वर सिंह के स्थान पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
अप्रैल में भी हो चुका है बड़ा फेरबदल
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अप्रेल में भी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया था। सरकार ने 67 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें विभागों के साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर बदले गए थे।