फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पैसे मांगने पर युवकों ने होटल संचालक के सिर पर लकड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत

Mon, 28 Nov 2022 09:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा में कुछ युवकों का पैसों को लेकर होटल संचालक से विवाद हो गया। संचालक ने गाली गलौज करने से मना किया, तब गुस्साए युवकों ने उसके सिर पर लकड़ी दे मारी और फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में गाली देने से रोकने पर गुस्साए लोगों ने होटल संचालक पर हमला कर दिया। जिसमें होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। होटल संचालक की रविवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राघवेंद्र रायला अजमेर हाईवे पर खाने की होटल चलाता है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था। शनिवार को राघवेंद्र के होटल में कुछ लोग खाना खाने के लिए आए। खाना खाने के बाद उन लोगों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ग्राहक राघवेंद्र से गाली गलौज करने लगे।

राघवेंद्र ने उन लोगों को गाली देने से टोका। इस पर वे लोग गुस्सा हो गए एक लकड़ी से राघवेंद्र के सिर पर वार कर दिया। हमले में होटल संचालक राघवेंद्र गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आननफानन में राघवेंद्र को पहले रायला पीएचसी लगाया गया, जहां से उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भीलवाड़ा से फिर राघवेंद्र को उदयपुर रैफर कर दिया गया लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश के बलिया निवासी राजकुमार पुत्र विनोद पाठक, आशीष पुत्र जयराम पाठक और विश्वजीत पुत्र जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें