फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नाम बदलकर महिला के साथ लिव इन में रहे युवक ने किया दुष्कर्म, छोटे भाई ने भी किया ज्यादती का प्रयास 

Mon, 13 Jun 2022 04:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में कारोबारी महिला के साथ लिव इन में रह रहे युवक ने उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। हाल ही में महिला को जानकारी मिली कि आरोपी युवक मुस्लिम धर्म का है। वह नाम बदलकर उसके साथ रह रहा था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाम बदलकर महिला से दोस्ती और फिर उसके साथ लिव इन में रहकर कई आर दुष्कर्म किया। मेरठ जाने पर आरोपी युवक के छोटे भाई ने भी महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने बैशालीनगर थाना इलाके पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खातीपुरा वैशाली नगर की रहने वाली एक 34 साल की महिला ने केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह खुद का कारोबार चलाती है।  वह यहां अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। उसका उसके पति से तलाक हो गया है। 2020 में राहुल जैन से फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का फोन नंबर ले लिया और बातचीत करने लगे। राहुल को उसके तलाक की बात बताई तो उसने मिलने के लिए कहा। मई राहुल उससे मिलने जयपुर आया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसके कुछ दिन बाद राहुल ने उसके साथ रहकर कारोबार में सहयोग करने के लिए कहा तो दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे। दो साल लिव-इन में रहने के दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया। करीब सात दिन पहले राहुल उसे अपने घर मेरठ ले गया। यह वह दो दिन रही, इस दौरान आरोपी के छोटे भाई ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर वह भाग गया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि वह जिसके साथ वह रही रही है राहुल जैन नहीं, वसीम खान है। वहीं उसके छोटे भाई का नाम नसीम खान है। 11 जून को वह वहां से भागकर जयपुर आ गई। पीड़िता ने पुलिस से कहा, आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसपर वापस मेरठ वापस आने का दबाव भी बना रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें