फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी की पहली सालगिरह पर पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से गला काटा

Tue, 17 May 2022 06:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। कोर्ट ने आरोपी महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
दौसा में पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चांदसेन गांव में एक महिला ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पत्नी और प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने का पहले ही सोच लिया था। पति आरोपी महिला के प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था। उसे अपने पति का बार-बार टोकना पसंद नहीं था। ऐसे में 15 मई को शादी की सालगिरह थी। उसी दिन पत्नी और उसके प्रेमी ने ओमप्रकाश और उसकी मां के खाने में नींद की गोलियां मिला दी। जिससे दोनों को गहरी नींद आ गई। तब जाकर प्रेमी धर्मवीर और महिला ने कुल्हाड़ी से ओमप्रकाश गुर्जर का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। 

 

आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला के बयानों और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वो कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली, जिससे हत्या की गई थी। आरोपी महिला का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें